दहशत के 38 घंटे: 10 पेट्रोल पंप और आठ स्कूल बंद, दो हजार लोगों की उड़ी रही नींद; घरों में चूल्हे तक नहीं जले
मथुरा रिफाइनरी से एलपीजी गैस लेकर नेपाल जा रहे टैंकर चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। परिणामस्वरूप दन्नाहार क्षेत्र के बटरौली गांव के पास टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में पलट गया।