बुलंदशहर में रेप-हत्या का आरोपी ढेर, 50 हजार का था इनाम
<p style=”text-align: justify;”>बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से रेप और हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोनू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. गुलावठी थाना क्षेत्र में छपरावत के पास हुई मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
<p style=”text-align: justify;”>मामला बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक, बीते 1 अगस्त को वैर रेलवे स्टेशन के पास एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद बच्ची के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/brij-bhushan-sharan-singh-says-2027-up-assembly-election-wont-be-one-sided-call-it-tough-contest-3172649″ target=”_self”>Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
<p style=”text-align: justify;”>मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान चोला थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर जादौन निवासी मोनू के रूप में की. घटना के बाद से ही मोनू फरार चल रहा था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
<h3 style=”text-align: justify;”>चेकिंग के दौरान पुलिस से हुआ आमना-सामना
<p style=”text-align: justify;”>रविवार को बुलंदशहर-गुलावठी रोड पर छपरावत के पास पुलिस और स्वाट टीम बदमाशों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया.
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस का कहना है कि रुकने के बजाय बदमाशों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया.
<h3 style=”text-align: justify;”>स्वाट टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल
<p style=”text-align: justify;”>मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोलीबारी में स्वाट टीम में तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार घायल हो गए. वहीं, गुलावठी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा और सिकंदराबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी. दोनों पुलिस अधिकारियों को हालांकि गंभीर चोट नहीं आई.
<p style=”text-align: justify;”>मुठभेड़ के दौरान मोनू का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसकी तलाश में इलाके में कॉम्बिंग शुरू कर दी है.
<p style=”text-align: justify;”>मुठभेड़ में घायल मोनू और दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल ले जाया गया. मोनू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”योगी के मंत्री ने बताई ‘PDA’ की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-minister-bhupendra-singh-chaudhary-react-on-pda-definition-attacked-on-akhilesh-yadav-ann-3172654″ target=”_self”>योगी के मंत्री ने बताई ‘PDA’ की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो मैगजीन, कई जिंदा और खोखा कारतूस के साथ एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है. पुलिस के मुताबिक, मृतक मोनू के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे. उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है. पुलिस अब फरार हुए मोनू के साथी की तलाश में जुटी है. साथ ही मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.