Peda Recipe: व्रत हो या त्योहार, घर पर बनाएं रामपुर का मशहूर ब्राउन पेड़ा, स्वाद में एकदम लाजवाब, रेसिपी भी है आसान
Rampur Style Peda Recipe: रामपुर का एक ऐसा पेड़ा है, जिसका स्वाद करीब 60 साल से लोगों की जुबान पर बना हुआ है. साल 1965 से बन रहे इस खास पेड़े की सबसे बड़ी पहचान इसका पुराना तरीका है, जिसमें ताजे भैंस के दूध से तैयार खोया, तय मात्रा में शक्कर और धीमी आंच पर की जाने वाली भुनाई शामिल है. हल्का ब्राउन रंग, नरम बनावट और ऊपर से चीनी की परत इसे बाकी पेड़ों से अलग बनाती है. खास बात यह है कि इस पारंपरिक मिठाई को आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं और सही तरीके से रखने पर कई दिनों तक इसका स्वाद लिया जा सकता है.