यूपीएसएसएससी : समूह ग की भर्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 23 से 25 अक्तूबर को, 35 लाख से अधिक हुए आवेदन
उत्तर प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए अर्हकारी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 23, 24 व 25 अक्तूबर को दो-दो पालियों में होगी। परीक्षा में इस बार यूपी समेत 33 राज्यों के 35 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किए हैं।