Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी

By
July 5, 2026 3 Min Read
0

गाजियाबाद में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो चलती कार में अवैध तरीके से सेक्स डिटरमिनेशन टेस्ट करता था. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से एक मारुति अर्टिगा कार, मिनी अल्ट्रासाउंड मशीन, जेली, पावर सप्लाई का सामान और नकदी बरामद की गई है. पुलिस का कहना है कि गिरोह काफी समय से इस अवैध धंधे में लगा हुआ था.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप, तस्लीम, सलमान और साहिल अहमद के रूप में हुई है. चारों 12वीं तक पढ़े हैं. इनमें से सलमान रैपिडो चलाने का भी काम करता है.

Exclusive: ‘चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया…’, राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पास दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा से महिलाएं आती थीं. वे करीब ₹10 हजार लेकर गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग बताते थे. अगर गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिलती थी और कोई गर्भपात कराना चाहता था, तो उसे आगे दूसरे लोगों के पास भेजने का भी इंतजाम किया जाता था.

रेड के दौरान कार से मिला पूरा सामान

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक चलती कार में भ्रूण लिंग परीक्षण किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस, राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की.

छापेमारी के दौरान यूपी-14 एफएल-9335 नंबर की मारुति अर्टिगा कार से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. कार से मिनी अल्ट्रासाउंड मशीन, जेली, पावर सप्लाई का उपकरण और अन्य मेडिकल सामान बरामद हुआ. पुलिस को मौके से एक महिला मरीज से लिए गए ₹20 हजार भी मिले.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक मरीज पर काम करने के बदले उन्हें ₹2,000 से ₹3,000 तक की कमाई होती थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं.

वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट

पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है. अब उन लोगों की तलाश की जा रही है जो महिलाओं को इस गिरोह तक लेकर आते थे. इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि लिंग परीक्षण के बाद गर्भपात कराने में किन अस्पतालों, क्लीनिकों या डॉक्टरों की भूमिका थी.

पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग भी मामले की अलग से जांच कर रहा है.

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

'दर्शन करने नहीं जाएंगे…', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

Next

हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• बागपत: AK-47 जैसी राइफल के साथ युवकों की वायरल तस्वीरों से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
• अयोध्या से होगी चंपत राय की विदाई? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन 3 नामों पर होगा विचार
• चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
• UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
• यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme