मुरादाबाद में पीतल की सिल्ली के दाम बढ़े, कारोबारियों को चिंता, 95% की बढ़ोतरी से पीतल उद्योग में मंदी, दुनिया में चल रहे युद्ध का है असर
मुरादाबाद में पीतल की सिल्ली के बढ़ते रेट से कारोबारी चिंतित हैं. पीतल कारोबारी राघव खन्ना ने बताया कि पीतल की सिल्ली के रेट लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पिछले साल की तुलना में अगर बात की जाए तो लगभग 95% की बढ़ोतरी देखने को मिली है. 1 साल पहले सिल्ली की रेट 500 रुपए किलो थे. लेकिन वर्तमान स्थिति की बात की जाए तो 950 के आसपास में सिल्ली चल रही है. उन्होंने कहा कि इसके रेट बढ़ने के कारण कि अगर बात की जाए तो अलग-अलग कारण है. लगातार युद्ध चल रहे हैं उसको लेकर भी सिल्ली पर असर पड़ रहा है.