मगरमच्छ ने जबड़े में दबोच लिए दोनों पैर, भैंस की पूंछ से बच गई लाली की जान
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां भैंस की पूंछ के चलते एक शख्स की जान बची है. अपनी भैंसों को घर ले जा रहे लाली यादव पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. मगरमच्छ ने अपने जबड़े में लाली के दोनों पैर दबा लिया और गहरे पानी की तरफ खींच लिया. तभी लाली ने अपनी भैंस की पूंछ पकड़ ली और मदद के लिए चिल्लाने लगा.