Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
<p style=”text-align: justify;”>यूपी की कैसरगंज सीट से पूर्व सांसद और बीजेपी के कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. ‘चर्चा विद चित्रा’ कार्यक्रम में कई मुद्दों पर उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया. यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनेगी, इस पर उन्होंने कहा कि टफ फाइट होगी. उन्होंने कहा कि ये किसी के लिए भी एकतरफा चुनाव नहीं होगा. 
<h3 style=”text-align: justify;”>विधायक का चुनाव नहीं लडूंगा- बृजभूषण शरण सिंह
<p style=”text-align: justify;”>2024 लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राजनीति का आदमी राजनीति नहीं छोड़ता. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी तय करेगी कि आगे क्या करना है. पूर्व सांसद ने कहा कि उनका एक बेटा विधायक है और एक बेटा सांसद है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि विधायक का चुनाव तो नहीं लड़ेंगे.
<h3 style=”text-align: justify;”>राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्या बोले?
<p style=”text-align: justify;”>राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उन्होंने कहा कि गलती तो हुई है. इसकी जांच हो रही है. सबसे बड़ा दोषी कौन है, इस सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं कह रहा हूं कि गलती तो हुई है. कुछ नाम सामने आए हैं. कुछ और नाम सामने आएंगे. सबसे जिम्मेदार व्यक्ति चंपत राय वहां पर थे. उनका इस्तीफा हो गया. अभी किसी जांच में वो दोषी नहीं पाए गए हैं. इसकी आंड़ में विपक्ष शिकार कर रहा है.”
<h3 style=”text-align: justify;”>’राम मंदिर के कार्यक्रम में मुझे नहीं बुलाया गया'
<p style=”text-align: justify;”>इसके आगे उन्होंने कहा, “मैं राम मंदिर आज तक नहीं गया हूं. ढांचा गिरने के दिन और उसके बाद 7 दिसंबर को गया था. उसके बाद कभी नहीं गया. सीबीआई ने सबसे पहले देश में मुझे गिरफ्तार किया था. राम मंदिर के किसी भी कार्यक्रम में मुझे नहीं बुलाया गया. जहां बुलाया न जाए वहां क्यों जाएं. जब में मन में आएगा तो जाएंगे.”
<h3 style=”text-align: justify;”>राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दा बनेगा?
<p style=”text-align: justify;”>क्या अखिलेश यादव को <a title=”राम मंदिर” href=”https://www.abplive.com/topic/ram-mandir” data-type=”interlinkingkeywords”>राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे का चुनाव में फायदा मिलेगा, इस पर उन्होंने कहा कि ये मुद्दा नहीं रहेगा. पूर्व सांसद ने कहा कि मौजूदा सरकार के काम ही चुनाव में मुद्दा होंगे.
<h3 style=”text-align: justify;”>अखिलेश यादव को लेकर सॉफ्ट क्यों?
<p style=”text-align: justify;”>जब उनसे सवाल किया गया कि अखिलेश यादव पर आप सॉफ्ट क्यों रहते हैं, इस पर उन्होंने कहा, “वो भी मुझे लेकर सॉफ्ट रहते हैं.” क्या आप पाला बदलेंगे, इस पर उन्होंने ना में जवाब दिया. 
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/shahjahanpur-cm-yogi-builds-bridge-in-martyr-thakur-roshan-singh-village-nawada-3172476″ target=”_self”>शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल