यूपी: बुजुर्गों के लिए अलग रेंटल हाउसिंग नीति बनाएगी सरकार, खाका तैयार करने के लिए नौ सदस्यीय समिति गठित
उत्तर प्रदेश के शहरों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए राज्य सरकार अलग रेंटल हाउसिंग नीति तैयार करने जा रही है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को किफायती दर पर किराये के मकान उपलब्ध कराने की व्यवस्था का खाका तैयार होगा।