लखनऊ: बदायूं से वांछित दो इनामी अपराधी कृष्णानगर इलाके से गिरफ्तार, 50-50 हजार के हैं इनामी
यूपी एसटीएफ ने बदायूं से वांछित दो इनामी अपराधियों शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य को सोमवार को राजधानी के कृष्णानगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।