बेखौफ कातिल: चौकी पास…पुलिस कहां थी? मात्र 300 मीटर दूर खूनी खेल, ईंट-पत्थरों से सिर कूंचा, कानपुर हत्याकांड
कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में ओम चौराहे पर पेशाब करने से टोकना हिस्ट्रीशीटर को नागवार गुजरा। पांडुनगर चौकी से महज 300 मीटर दूर नशे में धुत हिस्ट्रीशीटर और उसके तीन साथियों ने कारोबारी अमित कुमार (47) को घेरकर बेरहमी से पीटा।