लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले राहुल गांधी की फ्लाइट का गो-अराउंड, दूसरे प्रयास में उतरा विमान
Lucknow Latest News : लखनऊ एयरपोर्ट पर उस वक्त यात्रियों की सांसें अटक गईं, जब लैंडिंग से ठीक पहले दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को अचानक गो-अराउंड करना पड़ा. खास बात यह रही कि इस फ्लाइट में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी सवार थे. हालांकि, पायलट की सूझबूझ से दूसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई.