गुड न्यूज: पनवेल के लिए गोरखपुर से रोज चलेगी ट्रेन, इस दिवाली मुंबई आने-जाने वालों को आसानी
गोरखपुर से पनवेल तक नई ट्रेन चल जाने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। गोरखपुर से इस समय में मुंबई के लिए 7 ट्रेनें चलती हैं। बावजूद इसके यहां के लिए हमेशा मारामारी रहती है। नई ट्रेन स्लीपर क्लास की वजह से इसमें अधिक संख्या और कम किराए में मुंबई तक की यात्रा पूरी की जा सकेगी।