Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं. इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जमुई से सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अरुण भारती ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई.
<p style=”text-align: justify;”>सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई. सूत्रों की मानें तो अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से चलाए जा रहे पंडित-पासी-पासवान नारे की सराहना की. बता दें कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी इन दिनों उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है. 
<p style=”text-align: justify;”>चिराग की पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का किया था ऐलान 
<p style=”text-align: justify;”>लोक जनशक्ति पार्टी ने शुरुआती तौर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. पार्टी लगातार संगठन विस्तार और अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. ऐसे में अरुण भारती की अमित शाह से मुलाकात और यूपी में पार्टी की सक्रियता को लेकर हुई चर्चा के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>सीट शेयरिंग की संभावना पर भी चर्चा तेज
<p style=”text-align: justify;”>इस मुलाकात के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि बीजेपी और लोक जनशक्ति पार्टी के बीच 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर आगे बातचीत हो सकती है. हालांकि, फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. हालांकि LJP के यूपी में बढ़ते सक्रियता के बीच <a title=”अमित शाह” href=”https://www.abplive.com/topic/amit-shah” data-type=”interlinkingkeywords”>अमित शाह और अरुण भारती की मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के भीतर संभावित सियासी तालमेल के तौर पर देखा जा रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर