गोरखपुर यूनिवर्सिटी में अनशनकारी छात्रों ने प्रॉक्टर को दौड़ाया, मची अफरा-तफरी
प्रॉक्टर डॉ.वेद प्रकाश राय आंदोलनरत छात्रों को प्रशासनिक गेट खोलने के लिए मना रहे थे। इसी दौरान उनके और छात्रों के बीच बात बिगड़ गई। छात्रों और उनके बीच तीखी बातचीत होने लगी। प्रॉक्टर ने वहां से जाने की कोशिश की तो छात्रों ने उन्हें दौड़ा लिया। सुरक्षा गार्डों ने बीच में आकर छात्रों को रोका।