Ground Report: गंगा को प्रदूषण से बचा रहा कानपुर के जाजमऊ में 450 करोड़ से बना CETP, कई चरणों में करता है सफाई
कानपुर के जाजमऊ में 450 करोड़ रुपये की लागत से 20 एमएलडी क्षमता का सीईटीपी प्लांट तैयार हुआ. यह टेनरियों के दूषित पानी को गंगा में जाने से पहले साफ करता है. जाजमऊ की 276 संचालित टेनरियों से निकलने वाला दूषित पानी सीधे गंगा में जाने के बजाय पाइपलाइन के जरिये पंपिंग स्टेशनों तक पहुंचता है. जाजमऊ क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया है. पंपिंग स्टेशन एक, दो और चार का पानी पहले पंपिंग स्टेशन तीन में पहुंचता है. इसे मास्टर पंपिंग स्टेशन बनाया गया है. यहां से पूरा दूषित पानी सीईटीपी के इनलेट तक पहुंचता है और असली सफाई की प्रक्रिया शुरू होती है.