यूपी कांग्रेस में राजेंद्र पाल गौतम vs अजय राय: झगड़े में अखिलेश यादव का किसको सपोर्ट?
UP election feud, Rajendra Pal Gautam vs Ajay Rai: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपना प्रभाव बढ़ाने के प्रयास में जुटी है. इसके लिए वह 2024 की तरह 2027 में भी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी में दिख रही है. वहीं दूसरी तरफ यूपी कांग्रेस के बड़े नेता ही आपस में झगड़ते हुए नजर आते हैं. खासकर कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बीच मनमुटाव की चर्चाएं आम है. ऐसे में सवाल उठता है कि कांग्रेस के सबसे बड़ा चेहरा राहुल गांधी और सहयोगी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गौतम और राय में किसे सपोर्ट कर रहे हैं. आइए इसे समझने की कोशिश करते हैं.