क्या सत्य निकेतन जैसे हादसे का इंतजार है? ग्रेटर नोएडा में धड़ल्ले से चल रहे अवैध पीजी-हॉस्टल, कहां है प्रशासन?
Greater Noida Illegal PG-Hostel: दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से उत्तर प्रदेश प्रशासन ने अब तक कोई सबक नहीं लिया है. ग्रेटर नोएडा के पुस्ता रोड स्थित डूब क्षेत्र (Floodplain) में नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से अवैध हॉस्टल, पीजी और कमर्शियल गतिविधियां हो रही हैं. हजारों छात्र कम किराए के लालच में अपनी जान जोखिम में डालकर इन खतरनाक और अवैध इमारतों में रहने को मजबूर हैं. मानसून के दौरान जलभराव और भारी बाढ़ के खतरे के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं, जिससे किसी भी वक्त बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है.