Noida Protest : NSA हटने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगी आकृति चौधरी, आखिर कहां फंस गया पेच?
Akriti Chaudhary Case : इस साल की 13 अप्रैल को यूपी के नोएडा में मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन हुआ था. इस केस में नोएडा से एक्टिविस्ट आकृति चौधरी पर NSA लगाया गया था. अब उनके खिलाफ एनएसए की धारा हाईकोर्ट ने रद्द कर दी. साथ ही उन्हें रिहा करने की बात की है. मगर, कहा जा रहा कि वह अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगी. आइए जानते हैं ऐसा क्यों.