नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों आ गई खुशखबरी, 14 एकड़ में बनेगा पार्क, बच्चों से लेकर बूढ़ों तक की होगी मौज
Noida News: यमुना अथॉरिटी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 14 एकड़ में पार्क बनाने का फैसला किया है. अथॉरिटी का कहना है कि एयरपोर्ट के पास रिहायशी और कॉमर्शियल गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिसके चलते पार्क बनाने का फैसला किया गया है. इस पार्क में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए सुविधा मौजूद होगी.