Analysis: ‘दुश्मनों’ को अखिलेश क्यों देने जा रहे सपा से विधानसभा का टिकट? 2027 से पहले इस फॉर्मूले का क्या होगा असर?
akhilesh yadav sp ticket formula 2027: 2027 में अपनी जीत का परचम लहराने के लिए अखिलेश यादव और उनकी पार्टी अभी से कमर कस रही है. अखिलेश यादव ने तो सहारनपुर में 2027 के टिकट को लेकर भी बड़ा संकेत दे दिया है. इस बार अखिलेश कुछ भी करके चुनाव जीतना चाहते हैं. तभी तो उन्होंने कहा कि गठबंधन से जीत चुके किसी नेता को अगर वहां टिकट नहीं मिलता तो सपा उस पर विचार कर सकती है. पार्टी में आने पर सम्मान भी मिलेगा. आखिर इस फॉर्मूले के पीछे अखिलेश की क्या रणनीति है और 2027 में इसका कितना असर पड़ेगा?