Noida News : 'घर बैठने का मन नहीं करता', नेवी से रिटायरमेंट के बाद भी नहीं रुके नोएडा के उपजीव, क्या कर रहे?
Who is Upjeev Singh Oberoi Noida : उपजीव सिंह ओबरॉय उन लोगों के लिए मिसाल हैं, जो रिटायरमेंट के बाद अपने घर, सोसाइटी, सेक्टर या गांव तक ही सीमित हो जाते हैं. करीब 45 साल मर्चेंट नेवी में रहने के बाद वे अब हजारों बच्चो को फ्री क्लास देकर आगे बढ़ा रहे हैं. लोकल 18 से उपजीव बताते हैं कि ये आइडिया उन्हें 2021 में आया था, जब उनकी रिटायरमेंट में कुछ ही समय बचा था. हम 7वीं क्लास से ऊपर वाले छात्रों को पढ़ाते हैं, जो खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं. हमारा एक छात्र गूगल में कुछ दिन पहले ही इंटर्न के लिए गया है.