'यूपी के क्योटो और स्पेन में चल रही हैं नाव…' आखिर अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में किस पर साधा निशाना?
Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव ने अपने मजाकिया अंदाज में भाजपा सरकार तंज कसा है. उन्होंने वराणासी और गोरखपुर में बाढ़ को लेकर सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ सरकार स्पेन और क्योटो बनाने का दावा करती है, लेकिन हकीकत यह है कि इन इलाकों में बाढ़ के निकासी को लेकर सवाल किया है. अखिलेश यादव का ये चुटीला अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.