Varanasi News : 'फिसल कर गिर पड़ते हैं लोग', काशी में बाढ़ के बीच घटने लगी गंगा, अब पीछे पड़ी नई आफत
Varanasi Ganga Flood : वाराणसी में गंगा का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन दुश्वरियां अभी कम नहीं हुई हैं. घाट किनारे सिल्ट और गंदगी का अंबार लग गया है. संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, वाराणसी में बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर घटा है. अस्सी घाट पर गंगा का पानी उतरने के बाद प्लेटफार्म और सीढ़ियों पर सिल्ट और गंदगी साफ देखी जा सकती है. घाट पर दुकान लगाने वाले अभय ने लोकल 18 को बताया कि घाटों पर सिल्ट की वजह से लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं. आने-जाने में दिक्कत है. जरा सा चूकने पर पैर फिसल जाता है.