₹50 में ट्रेनिंग और 1 लाख तक सब्सिडी, जौनपुर में मशरूम का कारोबार शुरू करने वालों के लिए शानदार मौका
Mushroom Farming Training: अगर आप बेरोजगार हैं और कम लागत में अपना छोटा कारोबार शुरू करने का तरीका सीखना चाहते हैं, तो जौनपुर से जुड़ी यह खबर आपके काम की है. मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेने के लिए आपको बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है, महज ₹50 के शुल्क में छह दिन की ट्रेनिंग का मौका मिल रहा है. खास बात यह है कि प्रशिक्षण के बाद पात्र लोगों को मशरूम उत्पादन की इकाई लगाने के लिए सरकारी योजना के तहत सब्सिडी का लाभ भी मिल सकता है. छोटे स्तर पर ₹2 लाख तक की इकाई के लिए 50 फीसदी तक और बड़े स्तर पर ₹30 लाख तक की इकाई के लिए 40 फीसदी तक सब्सिडी का प्रावधान है.