SP Blue Dress Code: लाल टोपी के बाद अब सपा का 'नीली पैंट, नीली शर्ट वाला दांव', अखिलेश यादव ने बदल दिया छात्र सभा का पूरा हुलिया
Akhilesh Yadav Launched SP Student Union News Dress Code: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से ठीक पहले समाजवादी पार्टी का हुलिया बदलने वाला है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने अपने छात्र संगठन ‘समाजवादी छात्र सभा’ के ड्रेस कोड में बदलाव किया है. अब सपा के छात्र संगठन के लिए अब नीले रंग की ड्रेस को हरी झंडी दे दी है. बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर कार्यकर्ता अब नीली पैंट, नीली शर्ट या नीली जींस और नीली टी-शर्ट में नजर आएंगे, जिस पर सपा का लोगो और साइकिल का निशान होगा.