यूपी: कानपुर के इंजीनियर को मॉस्को पुलिस ने हिरासत में लिया, पत्नी बोलीं- सेना में भेजने का दबाव
कानपुर निवासी इंजीनियर चंदन गुप्ता को मॉस्को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। पत्नी स्नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया वीडियो जारी कर रूसी सेना में शामिल होने का दबाव बनाने का आरोप लगाया और पीएम मोदी व सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई।