13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ से कानपुर को जोड़ने के लिए NHAI ने 64 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे 4700 करोड़ की लागत से बनाया था. जिसका उद्घाटन 13 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था. तब दावा किया गया था कि इसे अमेरिका की तर्ज पर विकसित किया गया है, लेकिन उद्घाटन के चंद दिनों में ही इस पर दर्जनों गड्ढों ने सवाल खड़े कर दिए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>NHAI ने इस मामले में एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता, इंडिपेंडेंट इंजीनियर टीम लीडर सुरेंद्र कुमार और रेजिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार को परियोजना से हटा दिया है. लेकिन अब इस प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर विपक्ष बीजेपी सरकार पर हमला वर हो गया है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/uttarakhand-teelu-rauteli-award-2026-13-women-selected-cm-pushkar-singh-dhami-ann-3171438″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन
<h3 style=”text-align: justify;”>अखिलेश यादव का पोस्ट 
<p style=”text-align: justify;”>समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा, “ये है भाजपाई तरक़्क़ी की नई हवा, कुछ दिनों पहले ही जिसका उद्घाटन हुआ हो उस सड़क को मरम्मत की ज़रूरत पड़ गई और एक्सप्रेस स्पीड से मरम्मत को सुखाने के लिए पंखे का इस्तेमाल किया जा रहा है ये भी हास्यास्पद है. 2-3 हफ़्ते में ही जिस एक्सप्रेसवे का दम उखड़ने लगा है उस पर चलने का जोखिम कौन उठाएगा?” 
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने सवाल उठाते हुए आगे लिखा, “सवाल ये भी है कि ‘अटल प्रोग्रेस वे’ योजना में ही रहेगा या कभी बनेगा भी या काग़ज़ों में बनकर उसका ‘हिस्सा-बाँट’ हो चुका है. भाजपा राज में हुआ हर निर्माण चलता कम है धँसता, ढहता, गिरता ज़्यादा है.”
<h3 style=”text-align: justify;”>13 जुलाई को उद्घाटन- 6 अगस्त तक 80 गड्ढे 
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ को कानपुर से जोड़ने वाले यह एक्सप्रेसवे 64 किलोमीटर लम्बा है. उद्घाटन के बाद से ही इसकी स्थिति खराब होने लगी थी. एबीपी न्यूज़ ने इसका रियलिटी चेक किया तो लखनऊ से 34 किलोमीटर आगे बढ़ने पर सड़क किनारे लगे पैच हाथों से उखड़ रहे थे. डिवाइडर टूटे और उन्हें छिपाने का प्रयास नजर आया. उन्नाव की ओर आधा दर्जन से अधिक गड्ढे और क्रैक मौजूद हैं, जिन पर कर्मचारी काम कर रहे थे.
<p style=”text-align: justify;”>इस पूरे एक्सप्रेसवे में 80 से ज्यादा गड्ढे हैं. एक ही पॉइंट पर डेढ़ सौ से ज्यादा कर्मचारी मरम्मत करने में जुटे हैं. दावा यह था कि इसे अमेरिका की तर्ज पर बनाया कराया गया है, लेकिन बारिश से बचाने के लिए पन्नी से ढंका गया था. यही नहीं नमी सुखाने के लिए अधिकारियों के आदेश पर पंखे लगाए गए थे. कई जगह सड़क का बड़ा धंसा हुआ नजर आया.
<h3 style=”text-align: justify;”>NHAI की बड़ी कार्रवाई
<p style=”text-align: justify;”>लगातार किरकिरी होते देख NHAI ने 26 जुलाई को एक्सप्रेसवे पर धंसाव के बाद PNC इंफ्राटेक लिमिटेड को नोटिस जारी किया. कंपनी को नॉन-परफॉर्मर घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया है. परफॉर्मेंस सिक्योरिटी का 2 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. इसके साथ ही जिम्मेदार कार्मिकों पर तीन साल तक डिबारमेंट की कार्रवाई की गयी है. मरम्मत का पूरा खर्चा जो करीब तीन करोड़ है उसे PNC उठाएगी. मरम्मत होने तक टोल वसूली पूरी तरह बंद रहेगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>इन कर्मियों पर गिरी गाज 
<p style=”text-align: justify;”>काम में लापरवाही के जिम्मेदार मानते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता, इंडिपेंडेंट इंजीनियर टीम लीडर सुरेंद्र कुमार और रेजिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार को परियोजना से हटा दिया गया. इन तीनों पर दो साल तक NHAI और MoRTH परियोजनाओं में रोक लगाई गई. जबकि परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा को मूल विभाग वापस भेजा गया. पूर्व PD सौरभ चौरसिया और नकुल प्रकाश वर्मा पर आरोप-पत्र की कार्रवाई होगी. थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज के खिलाफ भी डिबारमेंट नोटिस जारी किया गयाहै.
<p style=”text-align: justify;”>अब इस पूरे एक्सप्रेसवे की लेजर प्रोफिलोमीटर से पेवमेंट जांच होगी, साथ ही IIT खड़गपुर की विशेषज्ञ टीम तकनीकी जांच करेगी. NHAI के मुख्य महाप्रबंधक द्वारा यह जानकारी दी गयी है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/umashankar-singh-bsp-chief-mayawati-gets-emotional-rasra-mla-death-3171085″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात