जब एमपी में बिकती है शराब, तो यूपी की क्यों पी रहे हैं लोग, कहीं सस्ते के चक्कर में तो नहीं चली गई जान
सागर जिले की बंडा तहसील में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जहरीली शराब पीने से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य की हालत गंभीर है. मामले की शुरुआती जांच में उत्तर प्रदेश के ललितपुर से शराब की तस्करी की बात सामने आई है. जिलाधिकारी पाल ने यह भी कहा कि मामले की शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर से जहरीली शराब यहां लाई गई.