अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरूवार सुबह एक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गयी, जबकि उसके साथ तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अबान झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था.
<p style=”text-align: justify;”>तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. तीनों को अंदरूनी चोटें भी आयीं हैं इसलिए अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं. तीनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. किसी को इस हादसे का अंदेशा भी नहीं था.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/atiq-ahmed-news-death-of-his-son-aban-ahmed-3171279″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
<h3 style=”text-align: justify;”>शुरूआती इलाज के बाद निगरानी में 
<p style=”text-align: justify;”>इस हादसे पर झांसी मेडिकल कॉलेज के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट (CMS) डॉ. सचिन माहोर ने बताया, ” इलाज के लिए तीन घायल लोगों को हमारे पास लाया गया. उमर और एहज़ाम के हाथों में फ्रैक्चर है, जबकि ज़ैद के माथे और पैर में फ्रैक्चर है. शुरुआती इलाज कर दिया गया है और उन्हें अंदरूनी चोटों की निगरानी के लिए भर्ती किया गया है. खबर है कि उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, इसलिए उन्हें सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. उमर 18 साल का है, एक 28 साल का है और ज़ैद 38 साल का है.”
<h3 style=”text-align: justify;”>हादसा सुबह साढ़े 10 बजे हुआ
<p style=”text-align: justify;”>जानकारी के मुताबिक, अबान अहमद अपने दोस्तों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था. कानपुर-झांसी हाईवे पर पुंछ थाना क्षेत्र के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे. 
<p style=”text-align: justify;”>इसमें अबान और सोनू को गंभीर चोटें आईं. दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम गंभीर रूप से घायल थे, तीनों का इलाज जारी है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/lucknow-kanpur-expressway-80-potholes-nhai-action-pnc-infratech-engineers-removed-akhilesh-yadav-reaction-ann-3171470″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: 13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल