Yamuna Floods: दिल्ली में शांत, लेकिन प्रयागराज में उफान पर कैसे यमुना नदी? क्या है कारण
प्रयागराज में यमुना नदी उफान पर है. बाढ़ की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं. यमुना सिर्फ प्रयागराज में ही उफान पर क्यों है? जबकि यह तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल से गुजरती है. यहां बाढ़ के हालात नहीं है. इसकी वजह क्या है? आइए जानते हैं.