Kanpur House Collapses: कानपुर में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबे पिता और 4 बेटियां, सिर्फ एक की बची जान
Kanpur News: यूपी के कानपुर जिले में एक मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसके अंदर पिता समेत उनकी चार बेटियां दब गए. हादसे में पिता समेत तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक बेटी को आनन-फानन में सीएचसी पतारा में प्राथमिक इलाज के लिए पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान उसको कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है.