यूपी की इस मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर अवैध वसूली के आरोप, करणी सेना के दावे से हड़कंप
<p style=”text-align: justify;”>अलीगढ़ के प्राचीन खेरेश्वर धाम मंदिर को लेकर करणी सेना ने प्रशासन से बड़ी मांग की है, करणी सेना के पदाधिकारियों का आरोप है शिवालयों पर चढ़ने वाला दूध सड़कों और नालियों में नहीं बहना चाहिए, यह आस्था के साथ खिलवाड़ है. शिवलिंग पर चढ़ने वाले दूध को एकत्रित करने के लिए मंदिर कमेटी को अलग से व्यवस्थाएं करनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है. करणी सेना डीएम को ज्ञापन सौंपकर खेरेश्वर धाम मंदिर कमेटी को भंग करने और मंदिर का उत्तरदायित्व प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपने की मांग की है.
<p style=”text-align: justify;”>करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि, अलीगढ के प्रसिद्ध तीर्थधाम खेरेश्वर मंदिर पर प्रत्येक सोमवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं रूद्राभिषेक करते हैं, लेकिन यह जल और दूध नालियों में बहता है. इससे हिंदुओं और शिवभक्तों को आस्था को चोंट पहुंचती है.
<p style=”text-align: justify;”>’सपा ने अपना चेहरा दिखाया’, विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना
<h3 style=”text-align: justify;”>व्यवस्थाओं के प्रति गंभीर नहीं है मंदिर कमेटी
<p style=”text-align: justify;”>ज्ञानेंद्र सिंह चौहान का आरोप है कि खेरेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं के प्रति मंदिर कमेटी के पदाधिकारी गंभीर नहीं हैं, करणी सेना ने कहा कि पूर्व में महाशिव रात्रि पर आयोजित मेले में एक मुस्लिम युवक ने मंदिर परिसर के अन्दर महिलाओं के अंतःवस्त्रों की दुकान लगाई थी, जिसका विरोध क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों ने किया था. इस बार भी कमेटी के लोगों ने मंदिर में आयोजित मेले में कई मुस्लिम दुकानदारों को दुकानें दी हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>मंदिर के सेवादारों पर महिलाओं से अभद्रता के आरोप
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने आरोप लगाया कि कमेटी के सेवादारों के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता की जाती है, जिसकी खबर छपी है एवं पूर्व में खेरेश्वर मंदिर में आयोजित देवछठ मेले में मंदिर कमेटी द्वारा अश्लील नृत्य के कार्यक्रम कराये गये थे, जिनकी वीडियो भी वायरल हुई थी और श्रद्धालुओं द्वारा आपत्ति जतायी गयी थी. करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि खेरेश्वर मंदिर में चल रही अव्यवस्थाओं के लिए पूर्ण रूप से मंदिर कमेटी के पदाधिकारी जिम्मेदार है.
<h3 style=”text-align: justify;”>मंदिर पर VIP दर्शन के नाम पर अवैध वसूली के आरोप
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना ये मांग करती है कि मंदिर कमेटी को भंग कर मंदिर पर प्रशासक नियुक्त किया जाए, जिससे मंदिर की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें. इसके अलावा मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाए और मंदिर के हिसाब का ऑडिट कराया जाए. उन्होंने मंदिर के लोगों पर वीआईपी दर्शन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप भी लगाया है, साथ ही कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.
<p style=”text-align: justify;”>ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई