2027 की चुनावी मंथन के लिए लखनऊ में विनोद तावड़े, सपा-कांग्रेस नें महंगाई, बेरोजगारी और हिंदू-मुसलमान पर भाजपा को घेरा
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. हाल ही में बीजेपी के नए यूपी प्रभारी विनोद तावड़े तैयारियों का जाएजा लेने और जीत की मंत्र फूंकने लखनऊ पहुंचे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ मैराथन बैठकें करके चुनावी रणनीति की नींव रख दी है. दूसरी ओर, विपक्ष ने बीजेपी पर हमला बोला है, समाजवादी पार्टी ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा है, तो वहीं कांग्रेस ने पश्चिमी यूपी में ध्रुवीकरण की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है.