हाजी सलमान विवाद के बाद हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे हिंदू रक्षा दल के सदस्य, राशिद गेट से पहले पुलिस ने रोका तो सड़क पर गूंजा पाठ
Ghaziabad Latest News : गाजियाबाद के लोनी में हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान के बाद पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई. हिंदू रक्षा दल ने हाजी सलमान से हुए विवाद के बाद राशिद गेट पर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. इसके चलते राशिद गेट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही.