कानपुर ग्राउंड रिपोर्ट: 4 फीट पानी में डूबा पुल, कटी पनका गांव की राह, राशन-दवा को तरसे लोग, छतों पर कैद सैकड़ों परिवार
Kanpur Flood News: कानपुर में पांडु नदी के उफान ने तबाही की खौफनाक तस्वीर पेश कर दी है. नौबस्ता-भौती बाईपास के पास स्थित पनका गांव जलमग्न हो चुका है, जहां संपर्क पुल पर करीब चार फीट पानी बहने के बाद शहर से संपर्क पूरी तरह टूट गया है. घरों में कमर तक भरे पानी ने गृहस्थी डुबो दी है, राशन बर्बाद हो चुका है और लोग छतों पर कैद होने को मजबूर हैं. रोजी-रोटी, बच्चों की पढ़ाई और इलाज सब कुछ पानी के सैलाब में बह गया है, जबकि पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन सिर्फ पुल बंद कर गायब हो चुका है.