बुझा घर का चिराग: सबमर्सिबल की कटी हुई केबल में आया करंट, पांच साल के मासूम की मौत, परिवार में छाया मातम
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकैत में करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय देव उर्फ किट्टू की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन बच्चे को लेकर मथुरा के अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।