प्रोफेसर, मेयर, विधायक, डिप्टी CM, सांसद… डॉ. दिनेश शर्मा का राजनीतिक पोर्टफोलियो गजब, अब बनाए गए LG
Dinesh Sharma News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दो बार मेयर रह चुके और सूबे के डिप्टी सीएम का पद संभाल चुके डॉ. दिनेश शर्मा को अब बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार का एलजी बनाया गया है. डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी रह चुके हैं.