हमारी प्रतिस्पर्धा समय से है, शिक्षक दिवस पर बोले सीएम योगी; यूपी को बदनाम करने की हो रही साजिश
एक मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल के एक वीडियो की जांच में पता चला कि नागपुर के एक जर्जर भवन का चित्र लाकर झांसी के नाम पर चस्पा कर दिया। यह यूपी और यहां के शिक्षा जगत को बदनाम करने की साजिश है।सीएम योगी ने शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों की स्थिति को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला।