गांव के पास मिली महिला की नग्न लाश, 3 दिन बाद भी नहीं हो सकी पहचान; पुलिस के हाथ लगा पहला सुराग
दो दिन पहले गोरखपुर के एक गांव के पास महिला की नग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस तभी से महिला की शिनाख्त में जुटी है लेकिन अभी तक इसमें पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। वहीं सूत्रों का दावा है कि करीब 500 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा है।