Mosque Demolition Case: देश 1947 में आजाद हुआ, संविधान 1950 में लागू… तो ये मस्जिद अवैध कैसे? भड़के चंद्रशेखर आजाद ने पूछा सवाल
Saharanpur Mosque Demolition Case: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सहारनपुर में एक मस्जिद पर हुई प्रशासन की कार्रवाई को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद सुबह-सवेरे तानाशाहीपूर्ण तरीके से मस्जिद पर कार्रवाई की, जबकि कानूनी आदेश सिर्फ अतिक्रमण या कब्जा हटाने का था, पूरी इमारत को ढहाने का नहीं. चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि यह मस्जिद 1947 से बहुत पहले यानी ब्रिटिश काल की है, जो उपासना स्थल अधिनियम 1991 का सीधा उल्लंघन है. उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार और प्रशासन की ऐसी सांप्रदायिक हरकतें देश की एकता को कमजोर कर रही हैं.