Paddy Farming : तगड़े पौधों में भी नहीं बनेंगे दाने, धान में फूल आने पर न करें ये 8 गलतियां, आधी हो जाएगी पैदावार
Paddy Farming Tips : धान की फसल में फूल आने का समय सबसे नाजुक होता है. इस दौरान की गई गलतियां पैदावार को आधा कर सकती हैं. आइये कृषि एक्सपर्ट से इस अवस्था में बरती जाने वाली 8 प्रमुख गलतियों और उनसे बचने के उपायों के बारे में जानते हैं. लोकल 18 से गोंडा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अवनीश कुमार मिश्रा बताते हैं कि जब धान में बालियां निकलने लगती हैं और उनमें फूल आते हैं, तभी परागण और दाना बनने की प्रक्रिया शुरू होती है. कई किसान एक साथ दो-तीन दवाएं मिलाकर छिड़काव कर देते हैं. इससे फसल पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, फूल भी झड़ सकते हैं. फूल आने के समय खेत में नमी बनाए रखना जरूरी है. अगर मिट्टी सूख जाएगी तो पौधे पर तनाव बढ़ जाता है. इससे दाने कम बनते हैं.