खेलते-खेलते मौत के आगोश में सो गया मासूम, नोएडा से लखनऊ तक बच्चों की जान ले रहे खुले गड्ढे; कब जागेगा सिस्टम?
Lucknow News: लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के डीह गांव में एक मर्चेंट नेवी कर्मी ब्रजेश चौरसिया के 6 वर्षीय इकलौते बेटे हर्षित की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई. खेलते समय फिसलकर गहरे गड्ढे में गिरने से हुई मासूम की मौत ने व्यवस्था की पोल खोल दी है. ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में खुले बोरिंग पिट और तालाब भी इसी तरह बच्चों की जान ले रहे हैं. आखिर इन जानलेवा खुले गड्ढों और जलभराव के लिए जिम्मेदार कौन हैं?