मुस्लिम कारीगर चमकाते हैं प्रतिमा: फहीम और शानू की पुकार, हे लड्डू गोपाल करो कमाल, पल जाएं हमारे भी बाल-गोपाल
अलीगढ़ में जयगंज की मुख्य सड़क से निकलने वाली तंग गलियों में भूखी की सराय मोहल्ला है। जहां मुस्लिम कारीगर लड्डू गोपाल, गणेश जी, विष्णु-लक्ष्मी सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं को तराश कर चमका देते हैं।