Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
By
August 4, 2026 4 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार (4 अगस्त) को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में प्रस्तुत किया. अनुपूरक मांगों के अनुरूप प्रस्तावित अनुपूरक बजट प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित अनुपूरक बजट का कुल आकार 59,019.54 करोड़ रुपये है. प्रस्तावित अनुपूरक बजट का आकार इस वर्ष के मूल बजट का 6.47 प्रतिशत है. इसमें राजस्व लेखे का व्यय 17,399.50 करोड़ रुपये तथा पूंजी लेखे का व्यय 41,620.04 करोड़ रुपये रखा गया है.
<p style=”text-align: justify;”>वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पूंजीगत व्यय पर विशेष बल देने का उद्देश्य प्रदेश में सड़क, ऊर्जा, उद्योग, चिकित्सा, ग्रामीण विकास तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विस्तार करना है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती मिले. इस अनुपूरक बजट के माध्यम से योगी सरकार का उद्देश्य प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं को गति देना, नई जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना तथा आधारभूत संरचना को और अधिक मजबूत बनाना है. उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए 7,854.25 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है. इससे सरकार नई विकास परियोजनाओं के साथ-साथ पहले से चल रही योजनाओं को भी और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकेगी. 
<span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-vidhan-sabha-news-protesting-with-a-photograph-of-cm-yogi-mla-sachin-yadav-suspended-3170342″ target=”_self”>सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
<h3 style=”text-align: justify;”>उद्योग और निवेश को सबसे बड़ी प्राथमिकता
<p style=”text-align: justify;”>वित्त मंत्री ने बताया कि अनुपूरक बजट में भारी एवं मध्यम उद्योग विभाग के लिए 22,107.88 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसके माध्यम से औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान की जा सकेगी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>गांवों के विकास पर विशेष फोकस
<p style=”text-align: justify;”>सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी बड़ी प्राथमिकता दी है. इसके लिए ग्राम विकास विभाग के लिए 17,942.73 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इस राशि का उपयोग ग्रामीण अधोसंरचना, पंचायत विकास, ग्रामीण आजीविका, मूलभूत सुविधाओं तथा गांवों में विकास कार्यों को गति देने में किया जाएगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगा बड़ा निवेश
<p style=”text-align: justify;”>प्रदेश में बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा ऊर्जा अवसंरचना के विस्तार के लिए ऊर्जा विभाग को ₹7,422.27 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है. सरकार का उद्देश्य प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ औद्योगिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है.
<h3 style=”text-align: justify;”>स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
<p style=”text-align: justify;”>अनुपूरक बजट में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 2,000.25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इस राशि से अस्पतालों की सुविधाओं का विस्तार, चिकित्सा सेवाओं का सुदृढ़ीकरण तथा स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>समाज कल्याण और महिला सशक्तीकरण पर भी जोर
<p style=”text-align: justify;”>सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और प्रभावी बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग को 1,655 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. वहीं महिला कल्याण विभाग के लिए 1,094.40 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, जिससे महिलाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी योजनाओं को मजबूती मिलेगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>सड़क और आधारभूत ढांचे का होगा विस्तार
<p style=”text-align: justify;”>अनुपूरक बजट में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के लिए 700.01 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इस राशि का उपयोग सड़क निर्माण, पुलों तथा अन्य आधारभूत ढांचागत परियोजनाओं को गति देने में किया जाएगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>वित्तीय अनुशासन पर सरकार का जोर
<p style=”text-align: justify;”>वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन को भरोसा दिलाया कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति पूरी तरह मजबूत है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का राजकोषीय घाटा (फिसकल डेफिसिट) निर्धारित सीमा के भीतर है, जो सरकार के वित्तीय अनुशासन और बेहतर आर्थिक प्रबंधन का प्रमाण है. सरकार विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
<h3 style=”text-align: justify;”>9.71 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ राज्य का कुल बजट
<p style=”text-align: justify;”>वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का मूल बजट 9,12,696.35 करोड़ रुपये था, जिसमें राजस्व व्यय 6,64,470.55 करोड़ रुपये तथा पूंजीगत व्यय 2,48,225.80 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था. अब 59,019.54 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को शामिल किए जाने के बाद राज्य का कुल बजट बढ़कर 9,71,715.89 करोड़ रुपये हो जाएगा. इसमें राजस्व व्यय बढ़कर 6,81,870.05 करोड़ रुपये तथा पूंजीगत व्यय 2,89,845.84 करोड़ रुपये हो जाएगा. इससे स्पष्ट है कि सरकार ने अतिरिक्त संसाधनों का बड़ा हिस्सा विकास परियोजनाओं, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं के विस्तार के लिए पूंजीगत निवेश पर केंद्रित किया है.
<h3 style=”text-align: justify;”>सेक्टरवार अनुपूरक बजट का बंटवारा
<p style=”text-align: justify;”>वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए धनराशि का प्रावधान किया है. कुल 59,019.14 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांग में सबसे अधिक 45,568.63 करोड़ रुपये रुपये (लगभग 77%) आर्थिक सेवाओं के लिए प्रस्तावित किए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि सरकार का प्रमुख फोकस आधारभूत संरचना, उद्योग, ऊर्जा, कृषि और विकास कार्यों पर है. इसके अलावा सामाजिक सेवाओं के लिए 9,707.74 करोड़ रुपये (लगभग 16%), सामान्य सेवाओं के लिए 633.19 करोड़ रुपये (लगभग 1%) तथा कर्ज एवं उधार संबंधी दायित्वों के लिए 3,110.02 करोड़ रुपये (लगभग 6%) की व्यवस्था की गई है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”‘मेरे पिता सदन तो नहीं गए…’ बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/bjp-mla-prateek-bhushan-singh-reaction-on-brijbhushan-sharan-singh-rouse-avenue-case-3170406″ target=”_self”>’मेरे पिता सदन तो नहीं गए…’ बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
यूपी के बजट में वाराणसी-संभल को मिला तोहफा, होगा ये खास काम
Next
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • UP CM के गजब किस्से: कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद पर जब योगी ने कहा था- ‘कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं, वरना मथुरा में बहुत कुछ हो गया होता…’
  • मुरादाबाद जिला जेल का भार होगा कम, सिरसखेड़ा में ₹386 करोड़ से बनेगी नई जेल, ₹135 करोड़ की किस्त मंजूर
  • मथुरा में आज भी मौजूद है कंस का जेल, जहां 11 साल तक बहन-बहनोई को रखा कैद, 7 बच्चों की ली जान!
  • जन्म से पहले भगवान श्रीकृष्ण को खीरे में क्यों रखा जाता है? जन्माष्टमी से जुड़ी रोचक परंपरा, देखें तस्वीरें
  • राम मंदिर के नए CEO कैसे रोकेंगे चंदा चोरी? बताई पूरी रणनीति, बोले- 'अभी सिस्टम को समझ रहा हूं'
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme