आठवीं के बाद छूटी पढ़ाई लेकिन नहीं छोड़ी मेहनत, गोंडा के केशव राम शुद्ध सरसों तेल बेचकर कमा रहे हजारों
गोंडा के मनकापुर क्षेत्र के केशव राम ने महज 1 लाख रुपये की लागत से सरसों पेराई का कारोबार शुरू किया. शुरुआत में किसानों की सरसों की पेराई करने के बाद उन्होंने खुद सरसों खरीदकर शुद्ध तेल तैयार करना शुरू किया. आज वह कृष्ण कच्ची घानी ब्रांड के नाम से तेल बेचकर हर महीने 30 से 40 हजार रुपये की आय कमा रहे हैं. तेल के साथ सरसों की खली बेचकर उन्हें अतिरिक्त कमाई भी होती है.