आवारा कुत्तों को वैक्सीन लगी तो नाम और दाम बताने में परेशानी क्यों? गाजियाबाद निगम से सूचना आयोग का सीधा सवाल
Ghaziabad News: गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है. बच्चे घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं. माता-पिता डंडे लेकर निकलने को मजबूर हैं. ऐसे में एक आरटीआई में बताया कि आवारा कुत्तों को वैक्सीन लगाई जा रही है. मगर निगम के एक जवाब पर राज्य सूचना आयोग भड़क गया.