वाराणसी के 84 घाट डूबे तो सूने पड़े होटल, वीकेंड पर भी सन्नाटा, 2000 का कमरा 1000 में भी नहीं बुक हो रहा
Varanasi News: वाराणसी में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. इससे पर्यटकों का आवागमन भी रूक गया है. वाराणसी में घाट डूबे हैं, तब से पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई है.