मिर्जापुर नगर विधानसभा सीट : 'विश्वविद्यालय बना…लेकिन सड़क भी चाहिए', लोग बोले- पानी में डूब रहा शहर, Public Opinion
Mirzapur Nagar Assembly Seat Public Opinion : मिर्जापुर में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल टाइट हो गया है. चुनावी चर्चाएं और विकास की हर जगह बात हो रही है. लोकल 18 ने नगर विधानसभा इलाके में लोगों से बात कर उनकी राय जानी. लोगों का कहना है कि यहां सड़क के नाम पर सिर्फ गड्ढे हैं. इलाज के नाम पर बाहर की दवाएं हैं. कोई काम नहीं हुआ है. कुछ ने कहा कि विकास हो रहा है. थोड़ी कमियां हैं. आकाश द्विवेदी कहते हैं कि मेडिकल सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई. सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड की हाईटेक मशीनें आई हैं. मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय बन गया है.