लखनऊ-कानपुर के बीच 40 मिनट में करेंगे अप-डाउन, योगी सरकार ने बना लिया रैपिड रेल का प्लान, मत चूकिए मौका
Lucknow Kanpur Rapid Metro: लखनऊ से कानपुर अब अप-डाउन ज्यादा समय नहीं लगेगा. आप घर रहते हुए अप-डाउन करके नौकरी या स्कूल कॉलेज कर सकते हैं. साथ ही आपका समय भी बर्बाद नहीं होगा. दरअसल, लखनऊ-कानपुर के बीच प्रस्तावित लगभग 67 से 72 किलोमीटर लंबे रैपिड मेट्रो (RRTS) प्रोजेक्ट की तैयारी काफी तेजी से चल रही है. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने इसका विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रही है.